26 जुलाई 2014 - 14:35
ईरान दाइश के खतरों से सुरक्षित है।

ईरान के रक्षा मंत्री ने इस बात को एक बार फिर दोहराया है कि कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश से ईरान को किसी भी तरह का ख़तरा नहीं है।

ईरान के रक्षा मंत्री ने इस बात को एक बार फिर दोहराया है कि कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश से ईरान को किसी भी तरह का ख़तरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि इराक में सक्रिय इस आतंकवादी समूह दाइश का अंत इराक़ी जनता के हाथों होगा, उन्होंने कहा कि दाइश इस्लाम दुश्मन ताक़तों के ऐसे अनुयायी है जिनका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में दहशत व आतंक फैलाना है।
उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं सीमाओं पर पूरी तरह से नज़र रखे हुए हैं।